गर्मी की शुरुआत में खेतों से ताजी हरी मूली निकालकर उसे नमक, धूप और खास देसी मसालों के साथ तैयार किया जाता है। कई दिनों तक सुखाने, फिर पानी में भिगोने और दबाकर अतिरिक्त पानी निकालने के बाद इसमें लाल मिर्च, जीरा, धनिया, सौंफ, अजवाइन, मेथी, सरसों, हींग और सिरके में भीगा लहसुन मिलाया जाता है। अंत में इसे मिट्टी के बर्तन में भरकर कुछ दिनों के लिए रखा जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है। ❤️
बताइए, आप दादी माँ के इस खास मूली के अचार को 10 में से कितने नंबर देंगे?
#मूलीका_अचार #मूलीअचार #देसीअचार #दादीमाँकेहाथका #पारंपरिकरेसिपी #गांवकाखाना #पहाड़ीखाना #देसीखाना #अचाररेसिपी #IndianFood #TraditionalFood #VillageFood #PickleRecipe

