Aaj Tak LIVE TV: Delhi Gang Rape | Jamui Viral Video | UP Elections | US Iran War | Hindi News

Aaj Tak LIVE TV: Delhi Gang Rape | Jamui Viral Video | UP Elections | US Iran War | Hindi News

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबलिग के साथ गैंगरेप… तीन आरोपियों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप…पीड़िता सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर पहुंची थी.दर्शन के बाद दोनों करीब 7:30 बजे पास के पार्क में गए थे… आरोप है कि पार्क में 25 से 30 साल की उम्र के तीन युवक पहुंचे और दोनों को धमकाया..आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया.. एक आरोपी को एनकाउंटर के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया, गिरफ्त में आये आरोपी का नाम आसिफ है..बाकी आरोपियों की पहचान के लिए पार्क और आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज खंगाली जा रही है..

बिहार के जमुई में नाबालिग से सरेआम छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले ने देश को झकझोर दिया। ये घटना 4 दिन पुरानी है जिसका वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया। पुलिस केस दर्ज आरोपी की धरपकड़ में लगी है। अब तक केस में तीन नाबालिग आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में स्कूल में एक टीचर की हत्या का मामला सामने आया है, जहां प्रेमी सऊद अंसारी ने टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें आरोपी टीचर घसीटकर ले जाता दिख रहा है। टीचर के हत्या के बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

लखनऊ हिट एंड रन केस में पीड़िता को धमकाने वाले आरोपी शरीफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद शरीफ पीड़िता के घर गया था और उसे धमकाया था। साथ ही केस वापस लेने का दबाव बनाया था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पश्चिम बंगाल की सियासत में आज दो अहम मामलों पर नजर रहेगी… पहला मामला नंदीग्राम उपचुनाव से जुड़ा है। कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है…मिलन प्रधान फिलहाल 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में हैं…उनकी याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी… आपको बता दें नंदीग्राम में 6 अक्टूबर को उपचुनाव है और प्रचार का आखिरी दिन 4 अक्टूबर है, इसलिए ये सुनवाई कांग्रेस उम्मीदवार के लिए अहम मानी जा रही है… वहीं दूसरा मामला लोकसभा से जुड़ा है। TMC ने पार्टी के बागी सांसदों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने याचिका दी है…इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष ने बागी सांसदों को अपना जवाब देने के लिए 22 सितंबर तक का समय दिया था…ऐसे में आज इस मामले में भी आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी… यानी बंगाल में आज एक तरफ नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर कोर्ट में सुनवाई होगी, तो दूसरी तरफ TMC के बागी सांसदों के मामले में लोकसभा अध्यक्ष के स्तर पर कार्रवाई आगे बढ़ सकती है..

व्हाइट हाउस ने ‘ट्रम्प टीवी’ लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा की है. ये एक डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क होगा और इस नेटवर्क पर अमेरिकी प्रशासन से जुड़ा कंटेंट 24 घंटे स्ट्रीम किया जाएगी… व्हाइट हाउस का ये फैसला ट्रम्प के 8 सितंबर को CNN, MS NOW और पॉलिटिको को व्हाइट हाउस से बैन करने के बाद लिया गया है ट्रम्प ने कहा था कि ये संस्थान लगातार फेक न्यूज फैला रहे हैं। अमेरिकी टीवी नेटवर्क ने व्हाइट हाउस से तीन प्रमुख आउटलेट्स पर प्रतिबंध के विरोध में ट्रम्प के लाइव कवरेज को रोक दिया है। इस विवाद के चलते ट्रम्प के नए व्हाइट हाउस हेलिपैड के उद्घाटन और संयुक्त राष्ट्र महासभा में उनकी स्पीच का लाइव कवरेज नहीं किया जा रहा है।

जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष और महिला टीम कई events में अपना दम दिखा रही है. भारत ने दूसरे दिन शूटिंग में मिले दो सिल्वर मेडल के साथ अपना खाता खोला था. अब तीसरे दिन शूटिंग के बाद मिक्स्ड मार्शल आर्ट में भी मेडल आ चुका है, जिससे पदकों की अब तक कुल संख्या 6 हो चुकी है.

#russiaukrainewar #rahulgandhi #dusuresult #abvp #samratchaudhary #mamatabanerjee #nandigram #nandigramnyelection #pmmodibirthday #pezeshkian #upipayemnt #UPIMDR #tariif #america #pmmodiputin #pmmodi #AajTakLiveStream #cmrekhagupta #pakistan #shehbazsharif #upelection2027 #upflood #pmmodi #biharflood #americairanwar #rahulgandhi #pmmodi

आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi
news Live on the World’s Most Subscribed News Channel on YouTube.
#LatestNews #Aajtak #HindiNews

Aaj Tak News Channel:
आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।
#hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news
About Channel:
Aaj Tak is India’s Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News,
Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi.
Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBA
uIL222

Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu

Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak

Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/

Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak

Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak

Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/

Subscribe our other Popular YouTube Channels:

India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday

SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons

Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial

AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *